कल्पना चावला के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी (Some Important Facts About Kalpana Chawla), Kalpana Chaavala Ke Bare Mein Kuchh Mahatvapurn jankari
कल्पना चावला भारतीय की अमरीकी अंतरिक्ष यात्री थी उन्हें अंतरिक्ष शटल मिशन की विशेषज्ञ माना जाता था वे अंतरिक्ष में जाने वाली विश्व की द्धितीय महिला और भारतीय की प्रथम महिला थीं। जानते है कल्पना चावला के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

कल्पना चावला के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य (Kalpana Chaavala Ke Bare Mein Kuchh Mahatvapurn Jankari)
कल्पना चावला का जन्म हरियाणा के करनाल जिले में 8 जुलाई सन 1961 को हुआ था। उनके पिता का नाम बनारसी लाल चावला और माता का नाम संजयोती है उन्हें अन्तरिक्ष कार्य में महत्वपूर्ण योगदान के लिए विश्व भर में याद किया जाता है। कल्पना वचपन से ही एक अन्तरिक्ष यात्री बनना चाहती थी।
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के बाद कल्पना चावला ने 1984 में टेक्सास से इंजनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की तथा कोलोराडो से पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त करने के बाद कल्पना 1988 में नासा में शामिल हुईं ।
नासा में शामिल होने के बाद उन्होने एम्स रिसर्च सेंटर में काम करना शुरू किया, उन्होने बिजली लिफ्ट कम्प्यूटेशनल तरल पदार्थ गतिशीलता पर काम किया वह अंतरिक्ष यात्री कार्यालय ईवा / रोबोटिक्स और कंप्यूटर शाखाओं के दल के प्रतिनिधि और अंतरिक्ष शटल रोबोट सिट्यूएटल के लिए जागरूकता प्रदर्शित की और परीक्षण सॉफ्टवेयर के साथ काम किया।
कल्पना ने अपनी पहली अंतरिक्ष उड़ान एस.टी.एस. 87 कोलम्बिया शटल के द्धारा 19 नवम्बर
1997 से 5 दिसम्बर 1997 के की और अपने पहले प्रक्षेपण के बाद, उसने कहा -
"जब आप सितारों और आकाशगंगा पर गौर करते हैं, तो आप महसूस करते हैं कि आप केवल किसी विशेष टुकड़े से नहीं बल्कि सौर मंडल से हैं।"
इसके बाद कल्पना चावला की दूसरी और आखिरी उड़ान 16
जनवरी 2003 को स्पेस शटल कोलम्बिया से शुरू हुई जिसमें उनके लौटते समय दुर्घटना हुयी कोलंबिया का यह 28 वां अभियान था इस यान में कल्पना चावला के साथ मिशन के प्रमुख रिक हस्बैंड, पायलट विली मैकूल, अभियान विशेषज्ञ डेव ब्राऊन, एक अन्य महिला अंतरिक्ष यात्री लौरल क्लार्क, पेलोड कमांडर माइक एंडरसन और पेलोड विशेषज्ञ इलान रैमोन सवार थे ।
कल्पना चावला को उनके मरने के पश्चात निम्नलिखित पुरष्कार दिेये गये
- काँग्रेशनल अंतरिक्ष पदक के सम्मान
- नासा अंतरिक्ष उड़ान पदक
- नासा विशिष्ट सेवा पदक
- प्रतिरक्षा विशिष्ट सेवा पदक
Tag - कल्पना चावला के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी (Some Important Facts About Kalpana Chawla), Kalpana Chaavala Ke Bare Mein Kuchh Mahatvapurn jankari
COMMENTS