आपने ग्लोब पर अक्षांश रेखा (latitude) जरूर देखी होगी आईये जानते हैं अक्षांश रेखा (latitude) रेखा क्या होती है और क्यों महत्वपूर्ण है अक्षांश क्या होता है - What is latitude
आपने ग्लोब पर अक्षांश रेखा (latitude) जरूर देखी होगी आईये जानते हैं अक्षांश रेखा (latitude) रेखा क्या होती है और क्यों महत्वपूर्ण है अक्षांश क्या होता है - What is latitude
अक्षांश क्या होता है - What is latitude
अक्षांश ग्लोब पर पश्चिम से पूरब की ओर खींची गयी काल्पनिक रेखा है जिसे अंश से प्रदिर्शत करते है। वास्तव में अक्षांश वह कोण है, जो विषुवत रेखा तथा किसी अन्य स्थान के बीच पृथ्वी के केन्द्र पर बनती है। विषुवत रेखा एक महत्वपूर्ण कल्पित रेखा है जो पृथ्वी को दो बराबर भागों में विभाजित करती है, जिन्हें क्रमश: उत्तरी तथा दक्षिणी गोलार्द्ध कहा जाता है। पृथ्वी पर खींचे गए अक्षांश वृत्तों में विषुवत वृत्त सबसे बड़ा है। विषुवत वृत्त की उत्तरी एवं दक्षिणी दिशा में 1 डिग्री के अंतराल से खींचे जाने पर नंबर 90 अक्षांश वृत्त होते हैं यानी किसी भी स्थान का अक्षांश 90 डिग्री से अधिक नहीं हो सकता।
सभी अक्षांश रेखाएं समानान्तर होती है यह दो अक्षांशो के बीच की दूरी को जोन कहते हैं। दो अक्षांशों के मध्य की दूरी 111 किमी होती है। पृथ्वी के जितने भी गोलार्द्ध है उनको तापक्रम के आधार पर कई भागों में बांटा गया है उसे कटिबंध कहते है। पृथ्वी पर कर्क और मकर वृत्त इन दोनों के बीच के क्षेत्र को उष्ण कटिबंध कहते हैं तथा कर्क वृत्त एवं आर्कटिक वृत्त के बीच वाले क्षेत्र को शीतोष्ण कटिबंध कहते हैं।
विषुवत रेखा सबसे बड़ी अक्षांश रेखा है जिसे वृहद वृत्त कहते है पृथ्वी के किसी भी स्थान एवं किसी भी जगह से सूर्य की उॅचाई उस स्थान के अक्षांश पर निर्भर करती है। न्यून अक्षांशों दोपहर के समय सूर्य ठीक सिर के उपर रहता है। पृथ्वी के तल पर पड़ने वाली सूर्य की किरणों की गरमी विभिन्न अक्षांशों पर अलग-अलग होती है। यदि पृथ्वी के तल से किसी भी देश अथवा नगर की स्थिति का निर्धारण किया जाता है तो उस देश अथवा नगर के अक्षांश और देशांतर के द्वारा ही किया जाता है।
भूमध्य रेखा 13 देशों- इक्वाडोर, कोलंबिया, ब्राजील, साओ टोम, प्रिंसिपे, गैबन, कांगो गणतंत्र, कांगों लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा, केन्या, इंडोनेशिया, मालदीव और किरिबाती से होकर गुजरती है।
Tag - what is latitude and longitude, latitude example, what is latitude and longitude of india, what is latitude and longitude in hindi, latitudes and longitudes, lines of latitude and longitude, what is latitude and longitude
COMMENTS