पठार (Plateau) सम्पूर्ण धरातल के 33% भाग पर इनका विस्तार पाया जाता हैं पठार भूमि पर मिलने वाले द्वितीय स्तर से स्थल के रूप में जाने जाते हैं आईये जानते हैं पठार के बारे में जानकारी - Important Information About Plateau in Hindi
पठार (Plateau) सम्पूर्ण धरातल के 33% भाग पर इनका विस्तार पाया जाता हैं पठार भूमि पर मिलने वाले द्वितीय स्तर से स्थल के रूप में जाने जाते हैं आईये जानते हैं पठार के बारे में जानकारी - Important Information About Plateau in Hindi
पठार के बारे में जानकारी - Important Information About Plateau in Hindi
पठार क्या होता है - What is Plateau in Hindi
आईये जानते हैं पठार किसे कहते है पठार (Plateau) धरातल का विशिष्ट स्थल रूप होता है जो अपने आस-पास के स्थल से पर्याप्त ऊँचा होता है तथा शीर्ष भाग चौड़ा और सपाट होता है वह पठार (Plateau) कहलाता है। सामान्यत: पठार (Plateau) की ऊँचाई 300 से 500 फीट होती है। कुछ अधिक ऊँचाई वाले पठार है - तिब्बत का पठार (16000 फीट), बोलीविया का पठार (12000 फीट), कोलम्बिया का पठार (7800 फीट)। पठार का विस्तार समस्त भूपटल पर लगभग 33 प्रतिशत भाग पर है, जो द्धितीय श्रेणी के उच्चावच हैं।
पठार कितने प्रकार के होते है (Types of Plateau)
- अन्तर्पवर्तीय पठार- अन्तर्पवर्तीय पठार वह पठार होते हैं जो पर्वतमालाओं के बीच बने होते हैं।
- पर्वतपदीय पठार- पर्वतपदीय पठार वह पठार होते हैं जो पर्वततल और मैदान के बीच उठे समतल भाग पर बनते हैं।
- महाद्धीपीय पठार- जब पृथ्वी के भीतर जमा लैकोलिथ भू-पृष्ठ के अपरदन के कारण सतह पर उभर आते हैं, तब ऐसे पठार बनते हैं। जैसे- दक्षिण का पठार।
- तटीय पठार- तटीय पठार वह पठार होते हैं जो समुद्र के तटीय भाग में स्थित होते हैं।
- गुम्बदाकार पठार- गुम्बदाकार पठार वह पठार होते हैं जो चलन क्रिया के फलस्वरूप निर्मित होते हैं। जैसे- रामगढ़ गुम्बद (भारत)
पठारों से जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts related to plateaus)
- पठार कभी-कभी मैदानों से नीचे भी होते हैं। जैसे- पीडमॉण्ट पठार ( संयुक्त राज्य अमेरिका) और कभी-कभी पर्वतों से ऊँचे भी होते हैं।
- मालवा का पठार, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य में है। यह ज्वालामुखी चट्टानों का बना हुआ है।
- विंध्याचल का पठार झारखंड, उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य में है। यह परतदार चट्टानों का बना है।
- छोटानागपुर स्थित राँची का पठार सम्प्राय मैदान का उदाहरण है। छोटानागपुर पठार को भारत का रूर भी कहा जाता है।
- तिब्बत का पठार क्षेत्रीय विस्तार की द्ष्टि से विश्व में सबसे बड़ा है।
- तिब्बत का पठार विश्व का सबसे ऊँचा पठार है।
- तिब्बत के पठार की ऊँचाई समुद्र तल से 4500 मी. से अधिक है।
- पामीर का पठार विश्व का सबसे ऊँचा पठार है यह सागर तल से 5000 मीटर ऊँचा है।
- पामीर के पठार को विश्व की छत कहा जाता है।
- पठार की स्थलाकृति खनन के लिए आदर्श है।
Tag - plateau facts, importance of plateaus, types of plateaus, plateau landform, how are plateaus formed, plateau examples, names of plateaus, types of plateaus in the world
COMMENTS