भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गर्इ। भारतीय वायुसेना (इंडियन एयरफोर्स) भारतीय सशस्त्र सेना का एक अंग है। यह वायु युद्ध, वायु सुरक्षा और वायु चौकसी का महत्वपूर्ण काम देश के लिए करती है। इसलिये प्रति वर्ष 8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस मनाया जाता है आईये जानते हैं भारतीय वायु सेना दिवस के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य Important facts about Indian Air Force Day
भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गर्इ। भारतीय वायुसेना (इंडियन एयरफोर्स) भारतीय सशस्त्र सेना का एक अंग है। यह वायु युद्ध, वायु सुरक्षा और वायु चौकसी का महत्वपूर्ण काम देश के लिए करती है। इसलिये प्रति वर्ष 8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस मनाया जाता है आईये जानते हैं भारतीय वायु सेना दिवस के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य Important facts about Indian Air Force Day
भारतीय वायु सेना दिवस के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य Important facts about Indian Air Force Day
आजादी से पहले इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) को रॉयल इंडियन एयरफोर्स (Royal indian air force) के नाम से भी जाना जाता था, लेकिन आजादी के बाद से रॉयल शब्द को हटा कर सिर्फ ‘इंडियन एयरफोर्स’ नाम रख दिया गया। इंडियन एयरफोर्स ने द्धितीय विश्व युद्ध (Second World War) में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा अपना परमच भारत के साथ-साथ विदेशों में भी लहराया।
इंडियन एयरफोर्स के प्रथम वायु सेनाध्यक्ष एयर मार्शल सुब्रोतो मुखर्जी थे। भारत के राष्ट्रपति भारतीय वायु सेना के कमांडर इन चीफ के रूप में कार्य करते हैं। वायु सेनाध्यक्ष, एयर चीफ मार्शल एक चार सितारा कमांडर है और वायु सेना का नेतृत्व करते हैं। भारतीय वायु सेना में एक समय में एक ही सेनाध्यक्ष हो सकता है। वर्तमान में वायु सेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ हैं। वायु सेना का आर्दश वाक्य नभ: स्पृशं दीप्तम है । वायु सेना का रंग गहरा नीला, हल्का नीला और सफेद होता है। वायु सेना में वर्ष 2006 के आकड़ों के अनुसार कुल मिलाकर 170,000 जवान एवं 1350 लडाकू विमान हैं जो इसे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना होने का दर्जा दिलाती है। वायु सेना का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
वायु सेना को सात कमाण्ड में बाँटा गया है, जिसका विवरण इस प्रकार है -
- पूर्वी कमाण्ड- मुख्यालय शिलांग
- केंद्रीय कमाण्ड- मुख्यालय इलाहाबाद
- दक्षिण पश्चिम कमाण्ड- मुख्यालय जोधपुर
- मेन्टेनेन्स कमाण्ड- मुख्यालय नागपुर
- पश्चिमी कमाण्ड- मुख्यालय नई दिल्ली
- दक्षिणी कमाण्ड- मुख्यालय तिरूअनंतपुरम
- ट्रेनिंग कमाण्ड- मुख्यालय बंगलौर
भारतीय वायु सेना से संबंधित कुछ सामान्य जानकारी-
- वायु सेना की स्थापना- 8 अक्टूबर, 1932
- वायु सेना का आदर्श वाक्य- नभ: स्पृशं दीप्तम
- भारत के प्रथम वायु सेनाध्यक्ष- एयर मार्शल सुब्रोतो मुखर्जी
- वर्तमान वायु सेनाध्यक्ष- एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ
- वर्तमान रक्षामंत्री- निर्मला सीतारमण
- वायु सेना का प्रतिनिधित्व कौन करता है- रक्षा मंत्रालय
- वायु सेना के कितने कमांड हैं- सात
- वायु सेना का मुख्यालय कहां पर स्थित है- नई दिल्ली
- दुनिया में वायु सेना शक्ति के मामले में कौन से दर्जें पर आती है- चौथे
- वायु सेना का प्रथम संग्राम संचालन कब हुआ- द्धितीय विश्व युद्ध(भारत-पाकिस्तान युद्ध) के समय
10+2th
ReplyDelete