मैदान और उनके प्रकार - Different Types of Ground - भूपटल पर समतल क्षेत्र मैदान कहलाते हैं। मैदान सपाट भूमि का एक विस्तृत क्षेत्र होता है अथवा बिना उन्नत पहाडि़यों वाला धीमी तरंगित धरातल अथवा अवनति का क्षेत्र होता है। साधारण शब्दों में कहा जाए तो मैदान वह क्षेत्र है जिसमें भूपटल का एक बहुत बड़ा भाग बिल्कुल समतल और खाली होता है। मैदानों में तटीय तथा आंतरिक मैदानों को ही सम्मिलित किया जाता है।

मैदान और उनके प्रकार - Different Types of Ground
रचना के आधार पर मैदानों के प्रकार -
- समतल मैदान- गंगा, हृांगहो, यांगटिसीक्यांग द्वारा निर्मित निक्षेपात्मक मैदान।
- बाढ़ मैदान- गंगा, सतलज, हृांगहो, नील, मिसीसिपी नदियों द्वारा बने बाढ़ का मैदान।
- गिरिपाद जलोढ़ मैदान- निक्षेपण द्वारा निर्मित भारत का भाबर मैदान।
- डेल्टा मैदान- सिंधु, गंगा, नील, मिसीसिपी द्वारा निर्मित डेल्टा मैदान।
- झील से निर्मित मैदान- पश्चिमी यूरोप, कनाडा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका का झीलकृत मैदान।
- हिमानी द्वारा निक्षेपित मैदान- उत्तरी अमेरिका में प्लीस्टोसीन हिमाच्छादन के कारण टिल एवं हिमोढ़ मैदान।
- पवन निक्षेपित मैदान- अफ्रीका के सहारा एवं भारत का थार मरूस्थल अर्थात् मरूस्थलीय तथा लोएस का मैदान।
- लावा का मैदान- संयुक्त राज्य अमेरिका, अर्जेंटीना, इटली तथा न्यूजीलैंड का लावा मैदान।
मैदान से जुड़ी कुछ जानकारी
- पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का 41 प्रतिशत भाग पर मैदान फैला हुआ है।
- पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का 41 प्रतिशत पर मैदान फैला हुआ है, जो द्धितीय श्रेणी के उच्चावच है।
- कुछ मैदान समुद्रतल से भी नीचे हो सकते हैं, जैसे- नीदरलैण्ड्स का मैदान।
- कुछ मैदान, पठारों से भी अधिक ऊँचे हो सकते हैं, जैसे मिसीसिपी मैदान जो अप्लेशियन पठार से भी ऊँचा है।
COMMENTS